फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cultivation of coarse grains will boost farmers' income.

Kushinagar News: मोटा अनाज की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cultivation of coarse grains will boost farmers' income.
मथौली। श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कृषि रक्षा इकाई केंद्र मथौली में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने किसानों को निशुल्क बीज वितरित किया।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) और मक्का की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिलेट्स और मक्का की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन, फसल प्रबंधन तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने की वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फसलों को रोग एवं कीटों से बचाने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

इस दौरान द्वारिका कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, जंत्री राव, राजेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, सुरेश, ओमप्रकाश, जवाहरलाल, दिनेश जायसवाल, डोमई, केदार मिश्रा, नंदलाल कुशवाहा, रामप्रवेश और झब्बर सहित कई किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किए गए। किसानों ने कृषि क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचारों और अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, विनय सिंह, प्रभारी कुलदीप नारायण, निरंजन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed