फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Culinary Award winning chef

Kushinagar News: पाक कला प्रतियोगिता की विजेता रसोइया पुरस्कृत

Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Culinary Award winning chef
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में हुुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण/मध्याह्न भोजन योजना के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता हुई। इसमें 30 रसोइयां शामिल हुईं। विजेता रसोइयों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एडीएम (न्यायिक) उपमा पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभा विकास की सूचक होती हैं। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के भीतर मानसिक और तार्किक विकास होता है। प्रतियोगिता को बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, वित्त एवं लेखाधिकारी त्रिभुवन लाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व पाक कला प्रतियोगिता के निर्णयक के रूप में डीआईओएस रविंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित राना, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. स्वाति जायसवाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से सद्दाम, स्योबाई इंटर कॉलेज की गृह विज्ञान की प्रवक्ता संध्या चतुर्वेदी, पथिक निवास के हेड कुक सेफ संजीव बंदोपाध्याय ने रसोइयों के बनाए भोजन की जांच की। प्रतियोगिता में कसया ब्लॉक को प्रथम, पडरौना को द्वितीय और कप्तानगंज ब्लॉक को तृतीय स्थान मिला। संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला समन्वयक डीएस एमडीएम जितेंद्र कुमार गौतम, सदर बीईओ पंकज कुमार सिंह, बीईओ दयानंद चंद, सत्येंद्र कुमार मौर्य, गौरव पांडेय, अखिलेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, रेनू बाला सिंह, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed