{"_id":"5d8d053a8ebc3e93d02850ef","slug":"crushed-under-truck-death-kushinagar-news-gkp3231719183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कुट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। रामपुर बगहा टोला साहबगंज के समीप बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर दो ट्रक के बीच दबकर घायल हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते वक्त मजदूर की रास्ते में ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को रामकोला पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को फैक्ट्री में ही खड़ा कराया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुधियानी निवासी 27 वर्षीय सतेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नाथू सिंह रामकोला थाना क्षेत्र के साहिबगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को फैक्ट्री में आए एक ट्रक से सामान उतारने के बाद चालक गाड़ी को बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे खड़ा सतेंद्र दो ट्रकों के बीच दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को कप्तानगंज सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर फैक्ट्री में ही खड़ा करा दिया है।