{"_id":"622a47215642fc41b542d8b6","slug":"crowds-gathered-to-welcome-the-winning-candidates-kushinagar-news-gkp429547518","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी प्रत्याशियों के स्वागत में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी प्रत्याशियों के स्वागत में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पडरौना नगर में भाजपा की जीत पर बुलडोजर में चड़कर खुशियां मनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : KUSHINAGAR
विजयी प्रत्याशियों के स्वागत में उमड़ी भीड़
कॉलेज मोड़ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगा रहा तांता
कुशीनगर। शहर के कॉलेज मोड़ पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही जुटने लगी। एसएसबी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के कारण वह कोतवाली रोड और कॉलेज मोड़ पर नारेबाजी कर रहे थे। प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने पटाखे फोड़े।
दोपहर बाद से ही चुनाव परिणाम को लोग भाजपा के पक्ष में देखकर विजयी प्रत्याशियों के उत्साहवर्द्धन के लिए शहर में जुटने लगे। तीन बजे के बाद कोतवाल रोड और कॉलेज मोड़ पर भीड़ जुट गई। कई समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस किया। सभी को कोतवाली मोड़ पर एकत्र किया और बैरिकेडिंग कर दी, ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का विवाद न होने पाए।
शाम पांच बजे तक अधिकतर प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम स्पष्ट हो गए। शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।