फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowd of patients suffering from seasonal diseases in Jan Arogya Mela

Kushinagar News: जन आरोग्य मेला में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़

Mon, 02 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients suffering from seasonal diseases in Jan Arogya Mela
लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी में मरीज काे परामर्श देते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक। संवाद
पडरौना। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। ठंड में मौसमी बीमारियों के मरीज आरोग्य मेले में पहुंचे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, मधुमेह, टाइफाइड, थायराइड, कोल्ड डायरिया सहित अन्य मौसमी रोगों से पीड़ित मरीजों ने मेले का लाभ उठाया। उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार ने कमर, घुटने का दर्द,चर्म रोग, खासी, बुखार व पेटदर्द के मरीजों का उपचार किया। केंद्र पर अपराह्न तीन बजे तक 28 मरीजों उपचार कर दवाएं दी गईं। डा.संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार व घुटने के दर्द के मरीजों की आवक रही। इसका कारण मौसम में हो रहे परिवर्तन बताया। बदलते मौसम में खास कर सांस व हार्ट के मरीजों को ठंड से बचकर रहना चाहिए। कमर व घुटने के दर्द के मरीजों को व्यायाम करने की सलाह दी गई। कहा कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई,इसलिए मेले में मरीजों उपचार कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में रविवार को 45 मरीजों का आरोग्य मेले में उपचार कर उन्हें दवाएं दी गई। चिकित्साप्रभारी डा. संतोष कुमार नायक ने बताया कि लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है। लापरवाही करने पर मौसम की चपेट में आ सकते हैं। मेले में नौका टोला के नवीन,सरिता, गुड्डी, अहिरटोली के लालता, माली टोला के नागेंद्र, भरपटिया के मुकेश कुशवाहा की आरोग्य मेले में जांच में तेज बुखार से पीड़ित मिले। लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में सात की शुगर, पांच की टायफाइड, 10 की हिमोग्लोबिन, पांच की यूरिन, पांच की मलेरिया व दो की टीबी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed