फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowd of patients and relatives

होली के बाद खुला जिला अस्पताल, मरीजों व तीमारदारों की लगी भीड़

Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients and relatives
जिला अस्पताल के ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
होली के बाद खुला जिला अस्पताल, मरीजों व तीमारदारों की लगी भीड़
विज्ञापन

इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक समय से नहीं बैठ रहे डॉक्टर, मरीजों को हो रही परेशानी
पडरौना। रंगों का त्योहार होली की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर, ओपीडी, एक्सरे, पैथालॉजी सहित इमरजेंसी तक मरीजों और तीमारदारों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक कई डॉक्टरों की कुर्सी खाली रही। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष में मरीजों की खासी भीड़ रही। कुछ डॉक्टर मरीजों का उपचार करते दिखे। सबसे ज्यादा भीड़ ओपीडी में कमरा नंबर एक से लेकर चार तक रही। जबकि 11 बजे कक्ष संख्या दस में फिजिशियन डॉ. आलम मोहम्म्द मुस्तफा की कुर्सी खाली थी। कक्ष संख्या आठ में ईएनटी (नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ) डॉ. एके मल्ल भी मौजूद नहीं थे। कक्ष संख्या पांच में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं थे। जबकि कक्ष के सामने बोर्ड पर चार डॉक्टरों नाम अंकित था। कक्ष के बाहर तीमारदार बच्चों का उपचार कराने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

अधिकांश डॉक्टरों के समय से नहीं बैठने से कुछ मरीज निजी अस्पतालों में उपचार कराने चले गए। तीमारदार सुुशीला, रामस्नेही, विजय, प्रभु, किशुन ने बताया कि इमरजेंसी में त्वरित उपचार के लिए मरीज आते हैं, लेकिन यहां डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की तबीयत खराब है। सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में पहुंच गया। लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के बाद बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं। डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी नहीं आए हैं।
गुलाब, किन्नरपट्टी
होली के दिन कान में मिट्टी व रंग पड़ गया है। इससे बहुत परेशान हूं। तीन घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं। डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं बैठे हैं।
जितेंद्र यादव, सिंगहां
डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ा था। भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की में मेरा नंबर नहीं आया तो थककर बैठ गया हूं।
श्याम बिहारी, पनियहवा
होली के दिन चोट लग गई थी। उपचार कराने आई हूं। डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं बैठे हैं। अस्पताल में मिला एक व्यक्ति प्राइवेट में चलकर उपचार कराने के लिए जोर दे रहा है।

इंदू देवी, तमकुहीरोड
कोट
ईएनटी डॉ. एके मल्ल की सोमवार को इमरजेंसी ड्यूटी थी। इसलिए वह ओपीडी में नहीं बैठे थे। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में डॉ. सतीश रंजन को लगाया गया था। हो सकता है किसी कार्यवश कहीं गए हों। होली के बाद ओपीडी खुलने से भीड़ काफी अधिक थी।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed