फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crocodile seen under canal bridge

Kushinagar News: नहर के पुल के नीचे दिखा घड़ियाल

Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen under canal bridge
तमकुहीरोड। क्षेत्र के बनरहा रेग्युलेटर से सिराज नगर पुल के बीच बुधवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक घड़ियाल दिखाई दिया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों ने पत्थर फेंकना शुरू किया तो मगरमच्छ पानी के अंदर चला गया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के नरवाजोत से अहिरौलीदान के बीच बहने वाली गंडक नदी में अक्सर मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जलीय जीव दिखाई देते रहते हैं। पिपराघाट पुल के पास कई बार सरकारी टैग लगा मगरमच्छ देखा जा चुका है। दो साल पहले बाढ़ के दौरान एक मगरमच्छ ब्रह्मपुर के पास गांव तक चला आया था। उसे प्रशासन ने पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह लापता हो गया था। छह माह पहले भी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दवनहा के पास घड़ियाल दिखा था। बुधवार की सुबह 11 बजे बनरहा रेग्युलेटर व सिराज नगर पुल के बीच मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में घड़ियाल दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि इस समय नहर में पानी कम है। ऐसे में कभी-कभार बच्चे स्नान करने व मछली पकड़ने के लिए नहर में उतर जाते हैं। उनके लिए इन जलीय जीवों का नहर में होना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed