फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crocodile seen in Gandak canal, panic among people

Kushinagar News: गंडक नहर में दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in Gandak canal, panic among people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शुक्रवार को एक मगरमच्छ दिखने पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, कुछ देर बाद वह कहीं चला गया, लेकिन नहर में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में दहशत है।

नरवाजोत से अहिरौलीदान तक बहने वाली गंडक नदी में प्रायः मगरमच्छ अथवा घड़ियाल जैसे जीव दिखाई देते हैं। पिपराघाट पुल के पास सरकारी टैग लगा एक मगरमच्छ कई बार देखा गया है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दवनहा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक मगरमच्छ दिखा, तो वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि, लोगों के शोरगुल का अहसास होते ही मगरमच्छ पानी में छिप गया। गांव के सीडी कुशवाहा, संजय गुप्ता, श्रीकिशुन पटेल, पारस सिंह आदि लोगों का कहा कि इस समय नहर में पानी कम है। गांव के बच्चे नहर में स्नान करने और मछली पकड़ने जाते हैं। ऐसे में नहर में मगरमच्छ होने से अनहोनी की आशंका है। गांव के बच्चों को नहर में जाने से रोक दिया गया है। इस संबंध में डीएफओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वह मगरमच्छ नहीं घड़ियाल है। यह जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसके बावजूद लोगों को नहर के पानी में जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed