फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women injured in a collision of two tempo

दो टेंपो की टक्कर, महिला गंभ्ाीर

Thu, 15 Feb 2018 12:28 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women injured in a collision of two tempo
पलटा टेंपो - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
 पटहेरवा।  थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर बुधवार को मोगलपुरा गांव के पास दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक टेंपो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला को सीएचसी फाजिलनगर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 दोपहर करीब 12 बजे एक टैम्पो कोरया गांव की जुबैदा खातून (50) को लेकर तुर्कपट्टी आ रही थी। मोगलपुरा गांव के सामने तुर्कपट्टी की तरफ से आ रहे दूसरे टेंपो से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक टेंपो पलट गया जबकि दूसरा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। दूसरे टेंपो का चालक हादसे के बाद गाड़ी समेत भाग निकला। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल जुबैदा खातुन को टेंपो से बाहर निकालकर फाजिलनगर सीएचसी भेजा। टेंपो चालक को भी हल्की चोट आई थी। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जुबैदा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed