फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   With cash - ornament ' aspirations ' were also stolen

नकदी-जेवर के साथ ‘अरमान’ भी हुए चोरी 

Sun, 26 Jun 2016 11:53 PM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Sun, 26 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
With cash - ornament ' aspirations ' were also stolen
chori - फोटो : amar ujala
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही गांव के बड़हरा टोला में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी, जेवर के साथ ही परिवार के अरमान भी चुरा लिए। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बड़हरा टोला निवासी शुकुल सिंह के परिवार के लोग शनिवार रात में भोजन के बाद छत पर सोने चले गए थे। रविवार को सुबह घर की महिलाएं नीचे आईं तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में जाने पर पता चला कि बाक्स और पेटियां टूटी पड़ी थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि पेटी में विवाह के लिए रखे गए 3.25 लाख रुपये नकद, आभूषण और कीमती कपड़े चोर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

शुकुल सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी जमीन बेंचकर बेटी की शादी के लिए रुपये रखे थे। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होगी बिटिया की शादी ः  खेत बेचकर बिटिया की शादी करने के लिए शुकुल सिंह ने रकम के साथ ही जेवर और महंगे कपड़े जुटाए थे। लेकिन शनिवार रात हुई चोरी में के बार सारे अरमान चिंता में बदल गए। अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा रहा है कि जुलाई में बेटी के हाथ कैसे पीले करेंगे। दुदही गांव के टोला बड़हरा निवासी शुकुल की जिंदगी बेहद आर्थिक तंगी में गुजर रही है। इसके बावजूद वह नहीं चाहते थे कि 13 जुलाई को बेटी की शादी में कोई कमी रह जाए। इसके लिए उन्होंने सात लाख रुपये में खेत बेच दिया। इसमें से करीब साढ़े तीन लाख में गहने, कपड़े आदि खरीद लिए और शेष रकम शादी की अन्य जरूरतों के लिए रख ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed