फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vomiting and taking away money bag

उल्टी की और ले उड़ा रकम का थैला

Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vomiting and taking away money bag
लूट - फोटो : अमर उजाला
 बैंक से रकम निकालकर घर जा रहे शख्स के कपड़ों पर उचक्के के उल्टी की और जैसे वह आगे चलकर पानी से कपड़े साफ करने लगा उचक्का रकम का थैला लेकर भाग निकला। घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे दुदही बाजार के स्टेशन रोड पर घटित हुई। हालांकि घटना के बाद लोगों ने उचक्के को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हुई। 
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव निवासी अहमद अली (50) ने मंगलवार को अपनी बेटी के साथ दुदही स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक गए। वहां उन्होंने खाते से 49 हजार रुपया निकाले और दोनो बाहर निकले। बेटी बाजार में कुछ सामान खरीदने चली गई और अहमद वहां से रकम झोले में रखकर पैदल ही घर की ओर चल दिए। वे अभी रेलवे स्टेशन रोड पर बैंक से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि अचानक ही एक युवक ने    अहमद के कपड़ों पर उल्टी कर दिया। अहमद इसे बीमारी के चलते हुई घटना मानकर आगे बढ़े और एक चाय की दुकान पर झोला रखकर कुर्ते को धोने लगे। तभी पीछे से वह युवक पहुंचा और झोला लेकर फरार हो गया। अहमद के चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे लोग जब तक कुछ समझ पाते, उचक्का नजरों से ओझल हो चुका था। 
विज्ञापन


बाजार के दुकानदारों ने बाइक लेकर उचक्के को खोजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। बताया जाता है कि अहमद का दामाद कर्ज लेकर विदेश गया था। वहां से कर्ज वापस करने के लिए उसने अहमद के खाते में रुपया भेजी था। पीड़ित ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed