{"_id":"5772c09e4f1c1b576179a7eb","slug":"vomiting-and-taking-away-money-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी की और ले उड़ा रकम का थैला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उल्टी की और ले उड़ा रकम का थैला
Kushinagar
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रकम निकालकर घर जा रहे शख्स के कपड़ों पर उचक्के के उल्टी की और जैसे वह आगे चलकर पानी से कपड़े साफ करने लगा उचक्का रकम का थैला लेकर भाग निकला। घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे दुदही बाजार के स्टेशन रोड पर घटित हुई। हालांकि घटना के बाद लोगों ने उचक्के को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हुई।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव निवासी अहमद अली (50) ने मंगलवार को अपनी बेटी के साथ दुदही स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक गए। वहां उन्होंने खाते से 49 हजार रुपया निकाले और दोनो बाहर निकले। बेटी बाजार में कुछ सामान खरीदने चली गई और अहमद वहां से रकम झोले में रखकर पैदल ही घर की ओर चल दिए। वे अभी रेलवे स्टेशन रोड पर बैंक से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि अचानक ही एक युवक ने अहमद के कपड़ों पर उल्टी कर दिया। अहमद इसे बीमारी के चलते हुई घटना मानकर आगे बढ़े और एक चाय की दुकान पर झोला रखकर कुर्ते को धोने लगे। तभी पीछे से वह युवक पहुंचा और झोला लेकर फरार हो गया। अहमद के चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे लोग जब तक कुछ समझ पाते, उचक्का नजरों से ओझल हो चुका था।
बाजार के दुकानदारों ने बाइक लेकर उचक्के को खोजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। बताया जाता है कि अहमद का दामाद कर्ज लेकर विदेश गया था। वहां से कर्ज वापस करने के लिए उसने अहमद के खाते में रुपया भेजी था। पीड़ित ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।