{"_id":"5a4d1c2b4f1c1b40198b4aad","slug":"villagers-demeanded-arrest-of-gangrap-acused","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम की
kushinagar
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते गांववाले।
- फोटो : amar ujala
खड्डा।
पहली जनवरी को खड्डा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को थाने के गेट पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे गांववालों ने थाने में भी घुसने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ खड्डा ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझा-बुुझाकर दो घंटे के जाम के बाद आवागमन बहाल करा दिया। इस बीच काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे दिन तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। दिन भर पीड़िता को थाने में बैठाए रखा गया। साथ ही उसका इलाज भी नहीं हुआ। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे नाराज उसके गांववाले काफी संख्या में बुधवार को दिन के करीब ग्यारह बजे हनुमानगंज थाना गेट पर पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे और खड्डा-पनियहवा मार्ग को जाम कर दिए। नाराज लोग तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी तथा डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
गिरफ्तारी के लिए थाने पर कैंप किए सीओ खड्डा नवीन कुमार ने लोगों को समझाया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने कई बार थाने में घुसने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस वालों ने स्थिति को संभाला। मामले को देखते हुए खड्डा पुलिस को भी बुलाया गया। बाद में सीओ ने लोगों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह खुद कैंप कर रहे हैं। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उनके आश्वासन पर लोग शांत हुए और वापस गए।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ खड्डा नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। कुछ लोग नाराज होकर थाने पर आए थे। उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। कुछ लोग गंवई राजनीति में मामले को दूसरे तरफ मोड़ना चाहते हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
युवक की बहादुरी की हो रही चर्चा
किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने वाले साहसी युवक की चर्चा पूरे गांव में है। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी फिर भी उसने बहादुरी का परिचय देते हुए पीड़िता के कपड़े दिलाए तथा उनके चंगुल से छुड़ाकर लाया। बताया जा रहा है कि आरोपी अब उस युवक को ढूंढ रहे हैं।
हादसे से नहीं उबर पाई है पीड़िता
दरिंदगी की शिकार किशोरी दिनभर थाने में रहने और समय से चिकित्सीय सहायता नहीं मिलने से मंगलवार की शाम घर पहुंचने के पहले ही गिर पड़ी। उसे देर शाम घर वाले एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाए, जहां हालत चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी का दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा।