फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers and block employees strove

गांववालों और ब्लॉक कर्मचारियों में मारपीट

Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers and block employees strove
पडरौना ब्लॉक में मारपीट के दौरान घायल विजय शंकर। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। पात्र गृहस्थों की सूची में नाम शामिल नहीं होने और राशनकार्ड में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जंगल नाहर छपरा गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को   पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान ब्लॉक पर मौजूद कर्मचारियों से गांववालों की कहासुनी और मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान के ब्लॉक परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडीओ से घटना से जानकारी। बाद मेें बीडीओ के निर्देश पर सचिव ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए रुपये छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी।  
विज्ञापन



पडरौना ब्लॉक के जंगल नाहर छपरा गांव में कुछ दिन पूर्व लोगों की शिकायत पर राशन कार्ड की जांच हुई थी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर अंत्योदय कार्ड की सूची से र्कई अपात्र लोगों के नाम हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे गांव के कुछ लोग ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और सेक्रेट्री जियाउल रहमान से नाराजगी जताई। इसी बीच कुछ लोगों ने सेक्रेट्री से मारपीट करना शुरू कर दिया। सेक्रेट्री के साथ मारपीट होते देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने लोगों को दौड़ाया, तब जाकर मारपीट में गांव के लोग वहां से हटे। मारपीट के बाद मचे भगदड़ से नाहर छपरा गांव के विजय शंकर चौहान का सिर फट गया।

बीडीओ की सूचना पर मौके पर पहुंची पडरौना कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सेक्रेट्री जियाउल रहमान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर 21 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने, अभिलेेेख फाड़ने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में बीडीओ रघुनाथ सिंह का कहना है कि ब्लॉक में कुछ लोग आकर सेक्रेट्री के साथ मारपीट किए हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में कोतवाली के एसआई शिव कुमार ने बताया कि सूचना पर ब्लॉक पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली र्र्गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed