फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ubious circumstances, burnt dead bodies

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जला दिया शव

Wed, 20 Dec 2017 12:12 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 20 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ubious circumstances, burnt dead bodies
सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज। कुश्‍ाीनगर के कप्‍तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि रात में ही आनन-फानन में शव भी जला दिया गया। मृत विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


महराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग टोला नेवाजीबारी निवासी मोतीलाल की 26 वर्षीया पुत्री मनीषा उर्फ सरोज की शादी पांच वर्ष पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी निवासी संगम सिंह के लड़के मान सिंह से हुई थी। सोमवार की रात में मनीषा उर्फ सरोज की मौत हो गई। दो बेटियों की मां मनीषा उर्फ सरोज के मौत की खबर मिलने पर सुबह भाई नर्वदेश्वर सिंह सोहनी गांव पहुंचे। नर्वदेश्वर ने कप्तानगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। नर्वदेश्वर सिंह ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सोमवार की रात में उसकी हत्या कर मवन नाले के पास शव को जला दिया गया। गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर सुबह पांच बजे वह बहन के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव ने बताया कि मृतका मनीषा उर्फ सरोज सिंह के भाई नर्वदेश्वर सिंह की तहरीर पर ससुर संगम सिंह, सास ऊषा देवी, पति मान सिंह और देवर दीपक सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed