{"_id":"58de96954f1c1be53763da5f","slug":"two-doctors-fund-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गैरहाजिर रहे दो डॉक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में गैरहाजिर रहे दो डॉक्टर
kushinagar
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।
डीएम ने सुकरौली सीएचसी समेत देवतहां और नेबुआ नौरंगिया के स्वास्थ्य केंद्रों में अलग-अलग प्रभारी चिकित्साधिकारियों का निर्देश दिया है। उन्होंने सुकरौली सीएचसी में जांच के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी के गैरहाजिर रहने की सूचना मिलने पर सीएमओ को इसके लिए निर्देशित किया। दो डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है।
डीएम शम्भु कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि सुकरौली के देवतहां स्थित सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत डॉक्टर गैरहाजिर हैं। उन्होंने इसकी जांच कराई तो सूचना सही मिली। सुकरौली सीएचसी में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेंद्र गुप्ता को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी का भी चार्ज दिया गया है, जो जांच के समय नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में थे। सुकरौली सीएचसी में तैनात डॉ. हेमंत वर्मा और डॉ. एपी सिंह भी अनुपस्थित थे। डॉ. शिक्षा वर्मा व डॉ. हेमंत कुमार नायक ही उपस्थित थे।
डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि देवतहां स्थित सुकरौली सीएचसी तथा नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में अलग-अलग प्रभारी चिकित्साधिकारी की तैनाती करें ताकि ऐसी स्थिति फिर न आए। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी और डॉक्टर निर्धारित समय पर अस्पताल में मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित डॉक्टर हेमंत वर्मा और डॉ. एपी सिंह के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने इन डॉक्टरों का 31 मार्च का वेतन रोकने का आदेश दिया है।