फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ttried for rape with handicaped

दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। 
विज्ञापन

घर में अकेली दिव्यांग किशोरी से दो युवक पानी मांगने के बहाने घर में घुस गए। उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। किशोरी के बेहोश हो जाने पर छोड़कर भागे। पीड़िता की तरफ से इस मामले में तहरीर दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि 19 मई को उसके माता-पिता घर से बाहर थे। यह दिव्यांग किशोरी घर में अकेली थी। तभी बगल के गांव में रहने वाले दो युवक पहुंचे और पानी के लिए आवाज लगाई। किशोरी घर में बर्तन धो रही थी। वह बर्तन में पानी भरकर देने की अभी तैयारी कर रही थी, तभी दोनों घर के अंदर घुस आए और सुनसान घर में अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। एक युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद दोनों युवक उसे छोड़कर भाग गए। पीड़ीता ने बताया कि उनमें एक आरोपी युवक पहले भी एक बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। 
विज्ञापन

पीड़िता के भाई और भाभी आए तो उसकी दशा देखकर हैरान रह गए। पीड़िता के भाई ने बताया कि किसी तरह से उनके दिव्यांग बहन की शादी तय हुई थी। घटना के समय डॉयल 100 की पुलिस को बुलाया गया था। वे लोग थाने जाकर शिकायत करने की सलाह देकर चले गए। रविवार को खड्डा थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताते हुए तहरीर दी। इस संबंध में हलका इंचार्ज एसआई रामसहाय यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed