फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ­Tissue Culture Unit electrical barrier

टिश्यू कल्चर यूनिट के लिए बिजली बाधक

Mon, 09 May 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
­Tissue Culture Unit electrical barrier
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
कसया। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में कृषि विभाग की ओर से एक टिश्यू कल्चर यूनिट स्थापित करने की योजना है लेकिन यूनिट स्थापना में बिजली की व्यवस्था आडे़ आ रही है।
विज्ञापन


कृषि विभाग से जुडे़ वैज्ञानिक का कहना है कि टिश्यू कल्चर यूनिट के लिए 24 घंटे बिजली की जरूरत पड़ती है। इसके बगैर यूनिट चालू नहीं किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि बीते जनवरी माह में विद्युत विभाग को एक करोड़ रुपये भी दे दिए गए हैं लेकिन अब तक विज्ञान केंद्र को बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन



भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान कें द्र सरगटिया में विभाग की तरफ से टिश्यू कल्चर यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक करोड़ रुपये विद्युत विभाग को केवल बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिए गए हैं। धनराशि बीते जनवरी माह में दी गई थी लेकिन चार माह बाद भी अभी तक बिजली की सुविधा केंद्र को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

जिसके चलते टिश्यू कल्चर यूनिट लगाने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि सरगटिया में कृषि विज्ञान केंद्र वर्ष 2006 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को कृषि से जुड़ी तकनीक और योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ  दिलाना था।



टिश्यू कल्चर यूनिट लग जाने के बाद कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर जिले को सब्जी, केला, लीची, आम, अमरूद सहित 24 फल, फूल और सब्जी के प्रजातियों के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पडे़गा। किसानों को दलालों के चंगुल में भी नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed