फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft in the businessman's shop.

स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में चोरी

Thu, 28 Dec 2017 12:24 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 28 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Theft in the businessman's shop.
पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
ढाढ़ा। कुश्‍ाीनगर के  हाटा कोतवाली क्षेत्र के देऊर चौराहा पर मंगलवार की रात एक ज्वेलरी के दुकान का शटर काटकर दुकान से गहने व नगदी सहित तिजोरी को चोर चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम तक डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी निवासी अरविंद वर्मा की बढ़या बुजुर्ग गांव के देऊर चौराहे पर आकाश ज्वेलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। उससे महज कुछ ही दूरी पर वह परिवार सहित रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात भी दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार की सुबह आस पास के लोगों ने शटर कटा देखकर शोर किया। घटनास्थल पर दुकान मालिक पहुंचा तो अंदर से तिजोरी सहित अन्य सामान गायब थे। लोगों ने सौ नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की तो पचास मीटर दूरी पर तिजोरी, गैस कटर एवं अन्य सामान बरामद हुआ। डॉग स्क्वायड की टीम ने आस पास जांच शुरू की तो घटना स्थल से दो किलोमीटर दूरी पर बढ़या गांव के ही पिपरपाती टोले पर कई घरों में सूंघते हुए कुत्ता पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस मौके से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाने ले गई। दुकानदार अरविंद वर्मा ने बताया कि सौ ग्राम सोना, तीन किलो चांदी सहित तीस हजार नगदी चोरी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed