फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man's head hit the railing chopped, death

रेलिंग से टकराकर युवक का सिर कटा, मौत

Thu, 07 Apr 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man's head hit the railing chopped, death
‌जितेन्‍द्र (फाइल फाेटाो - फोटो : अमर उजाला
हाटा (कुशीनगर)(ब्यूरो)। किसान महाविद्यालय पैकौली के सामने बुधवार को देर रात डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार का सिर कट जाने से उसकी मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे दूसरे युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के गांव सकरौली के रहने वाले 23 वर्षीय जितेंद्र साहनी बुधवार को रात में अपने बहनोई को बाइक से उनके घर पहुंचाने के लिए चौरीचौरा के पास गए थे। वहां से रात को ही वह लौट पड़े।
विज्ञापन


उनके साथ उनका साथी संतोष भी था। ये लोग करीब 12 बजे हाटा कोतवाली के पैकौली गांव के सामने पहुंचे थे तभी किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।   जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जितेंद्र की गर्दन डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर कट गई। बाइक के पीछे बैठे संतोष को हल्की चोट आई। जितेंद्र की हालत देख संतोष बदहवास हो गया।

उसने तुरंत गांव के कुछ लोगों और पुलिस को फोन पर सूचना दी। कुछ देर में पुलिस और गांव के लोग पहुंचे। शव को पुलिस ने सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed