फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man's body was found in the pit, another serious

गड्ढे में मिला युवक का शव, दूसरा गंभीर

Thu, 02 Jun 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the pit, another serious
युवक का शव सड़क के किनारे मिलने के बाद गड्ढे से बाइक को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। थानाक्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव से बुधवार की रात बाइक से निकले दो युवकों में से एक का शव बृहस्पतिवार की सुबह सड़क के किनारे गड्ढे में मिला। दूसरा युवक भी वहीं बगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन


मृत युवक के परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।  खड्डा थानाक्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव निवासी रामजन्म तिवारी का 18 वर्षीय बेटा विशाल गांव के ही अजय सिंह के बेटे विवेक के साथ बुधवार की रात बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक दोनों जब घर वापस नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग चिंतित होकर युवकों के मोबाइल पर फोन करने लगे। पूरी रात दोनों युवकों का मोबाइल बंद रहा, जिससे किसी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह खड्डा और मठियां के बीच बगहवा इनार के पास सड़क के किनारे कुछ लोगों ने विवेक को देखा। विवेक ने इशारे में लोगों को गड्ढे की ओर देखने को कहा। जब लोग गड्ढे की ओर गए तो वहां विशाल का शव गड्ढे में पड़ा मिला और उसी पानी में बाइक भी थी। सूचना पाकर दोनों युवकों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


गंभीर रूप से घायल विवेक को लोगों ने तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, विशाल के  परिवार के लोगों ने तहरीर देकर साजिशन हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में खड्डा के एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामला दुर्घटना का लग रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed