फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The woman accused of selling

महिला ने बेचने का आरोप लगाया

Thu, 19 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के मठिया माफी गांव की मुसहर टोली में रहने वाली एक महिला ने खुद को बेचने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। इस सिलसिले में पूछताछ के दौरान आरोपी और महिला के ससुर के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई। आरोपी और महिला के ससुर को शांति भंग में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खलीलाबाद के एक गांव की निवासी महिला के मुताबिक वह अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर छह माह पहले घर से चली आई थी।
विज्ञापन

वह ट्रेन से चाफ रेलवे स्टेशन पर उतरी और वहां से मठिया माफी गांव के मुसहर टोली पहुंची। गांव में दो-तीन दिन रहने के बाद लोगों ने एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारणवश एक सप्ताह पहले वह ससुराल से चली गई। गोड़रिया चौराहे पर स्थित एक क्रशर पर पहुंची। महिला वहां शाम तक बैठी देखी गई। इधर महिला के ससुरालवाले क्रशर मालिक पर वधू को बेचने का आरोप लगाने लगे।
दो दिन पहले वह फिर ससुराल में पहुंच गई। महिला के ससुर के मुताबिक इस बारे में वह क्रशर मालिक से पूछने गए तो उस व्यक्ति ने उन्हें पीट दिया और जबरिया सुलहनामा लिखवा लिया।

उन्हाेंने घर जाकर यह बात बताई तो गांव के कई लोग क्रशर मालिक के घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। महिला उस क्रशर मालिक पर छह हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा रही थी। इस संबंध में एसओ विशुनपुरा विनय पाठक का कहना था कि मामला मारपीट का है। बेचने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed