{"_id":"574f1d1b4f1c1b7974108cb7","slug":"the-villagers-caught-three-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने तीन ठगों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांववालों ने तीन ठगों को दबोचा
कुशीनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। गहनों की सफाई करने वाला कारीगर बनकर रामकोला थानाक्षेत्र के धनौजी माफी गांव पहुंचे तीन ठग एक महिला का आभूषण लेकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने तीनों ठगों को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
तीनों ठग बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। बुधवार को दोपहर में तीन युवक धनौजी माफी गांव निवासी उमेश उपाध्याय के घर पहुंचे। उनकी बेटी गुड़िया बाहर निकली तो उन तीनों ने खुद को गहनों की सफाई करने वाला कारीगर बताते हुए पुराने गहनों को चमकाकर नया जैसा बना देने का भरोसा दिलाया।
इनके झांसे में आई गुड़िया ने सोने-चांदी के अपने कई गहने इन्हें चमकाने के लिए दे दिया। ठगों ने एक बर्तन में गहनों को डाल दिया और कुछ देर बाद यह कहते हुए चल दिए कि तीन घंटे बाद निकालने पर ये चमक जाएंगे। गुड़िया को शक हुआ तो उसने बर्तन में हाथ डालकर गहनों को टटोला।
विज्ञापन
बर्तन में गहने नहीं होने से आवाक गुड़िया ने शोर मचाना शुरू किया। लोगों ने इन ठगों का पीछा किया तो गांव से कुछ ही दूर आगे पकड़ लिए गए। लोगों ने तीनों की पिटाई करते हुए रामकोला पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए ठग बिहार के भागलपुर जिले के निवासी बताए जाते हैं। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने कहा की तीनों से पूछताछ की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।