फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The tragedy of the angry mob by the death in an accident

ट्रक से कुचल कर किशोर की मौत, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The tragedy of the angry mob by the death in an accident
जाम लगाते आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के खिरिया टोला मोहल्ले के समीप बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक साइकिल सवार किशोर ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव के लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसपर पुलिस के जवान भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोट आने की सूचना है। बवाल बढ़ता देख घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और भीड़ को काबू में किया। हादसे में मारे गए किशोर के परिजन भी आ पहुंचे और ट्रक के आगे बैठकर विलाप करने लगे। मान-मनव्वल और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने पर परिवार के लोग माने। 
विज्ञापन


मोहनपट्टी गांव निवासी रमई चौहान का पुत्र धन्नू चौहान (12) साइकिल से सामान लेकर पडरौना से अपने घर जा रहा था। अभी वह सिंचाई विभाग के गेट के सामने पहुंचा ही था कि तमकुहीरोड की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास स्थित खिरिया टोला गांव के लोगों को जानकारी हुई तो सैकड़ों की संख्या में सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में पुलिसकर्मी आशुतोष मिश्र घायल हो गए। एएसपी हरिगोविंद, सीओ नीतेश प्रताप सिंह, कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मृतक के घर वालों को कोतवाली आया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed