{"_id":"bdb97879038513a8903dace9ad96573c","slug":"the-three-detained-ksya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया से तीन को हिरासत में लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसया से तीन को हिरासत में लिया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। जिले के कसया कस्बे में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एंटी टेरिरिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) की टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए लोगों से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। लग्जरी वाहनों से आई टीमों की कार्रवाई से कस्बे में खलबली मच गई।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण आतंकियों की सूची में माना जाता है। खुफिया इनपुट के बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने सबसे पहले कसया बस स्टेशन से एक युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद कसया थाने और सबयां रोड से एक-एक युवक को पकड़ा गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस स्टेशन के पास पकड़ा गया युवक कस्बे का रहने वाला है, जबकि दूसरा युवक पास के ही किसी गांव का है। वह यहां किराए के एक कमरे में रहता है।
जबकि तीसरे के संबंध में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। वहीं एसपी अतुल शर्मा ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
बताया कि युवकों को हिरासत में लेने वाले एटीएस और आईबी के लोग थे। पकड़े गए संदिग्धों का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है।