{"_id":"6ae79b6ef7f170536a07bcf2","slug":"chief-veterinary-officer-sent-to-jail-in-a-case-involving-the-acceptance-of-a-30000-rupee-bribe-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171461-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भेज गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भेज गए जेल
विज्ञापन
करीब छह महीने से लगा रहा था चक्कर, पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर में दर्ज कराई शिकायत
2025-26 में मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का अनुदान दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत
पडरौना। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का अनुदान दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को रविवार को जेल भेज दिया गया। विजिलेंस टीम ने शनिवार को उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पीड़ित करीब छह महीने से अनुदान के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।
सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवां राजा पाकड़ निवासी दिनेश कुमार गुप्ता मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत अनुदान पाने के लिए करीब छह महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि सीवीओ की ओर से अनुदान दिलाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। दिनेश ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत देने में असमर्थता जताई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) गोरखपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता दिनेश को साथ लेकर सीवीओ कार्यालय पहुंची। वहां टीम ने डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के अनुरोध पर 50 हजार रुपये में तय सौदा घटाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को आरोपी सीवीओ घर जाने की तैयारी में थे, लेकिन दिनेश का फोन आने के बाद वह उनके कार्यालय पहुंचने का इंतजार करने लगे। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी सीवीओ और शिकायतकर्ता को पुलिस लाइन ले गई। वहां एक कमरे में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को लेकर गोरखपुर रवाना हो गई।
पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई
जिले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाइयों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद सरकारी कार्यालयों में घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने जैसी कार्रवाई के बाद भी कुछ अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और फाइलों को आगे बढ़ाने के नाम पर आवेदकों से रिश्वत मांगी जा रही है। इसके चलते लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिले में रिश्वतखोरी के ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
केस एक
31 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत ऋण पर अनुदान जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर के कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा को एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। टीम ने आरोपी के खिलाफ रविंद्रनगर धूस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
केस दो
05 अगस्त 2025 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश भारती को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। अहिरौली थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी ध्रुव नारायण ओझा ने चिकित्सा प्रतिवेदन की फाइल पर बिल पास कराने के लिए दी थी। इसके एवज में वरिष्ठ लिपिक 18 हजार रुपये मांग रहे थे। परेशान होकर ध्रुव नारायण ओझा ने गोरखपुर एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़ित के साथ रिश्तेदार बनकर पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया था।
यह है मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना
मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और पशुपालकों व किसानों की आय बढ़ाना है। इस योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2024-25 में की गई थी। योजना के तहत 10 गायों की क्षमता वाली एक डेयरी यूनिट की कुल लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। चयनित लाभार्थी को कुल लागत का 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाता है। अनुदान की पहली किस्त आधारभूत संरचना तैयार होने के बाद सत्यापन के आधार पर दी जाती है। दूसरी किस्त 10 स्वदेशी गायें खरीदने और उनका बीमा कराने के बाद मिलती है।