फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जीआरपी कटड़ा ने खोया बैग मालिक को लौटाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कटड़ा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए करीब 50 हजार रुपये के कीमती सामान से भरा खोया हुआ महिला हैंडबैग उसके असली मालिक को लौटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 अक्तूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी थाना कटड़ा की पुलिस टीम को एक लावारिस महिला हैंडबैग मिला था। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो उसमें दो मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम कार्ड तथा अन्य कीमती सामान पाया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बैग के मालिक का पता लगाने के लिए प्रयास किए। आवश्यक जांच और पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 1 नवंबर को बैग में मौजूद सभी सामान सहित उसे उसकी असली मालिक परोमिता जना पुत्री मंटो जना निवासी ग्यासपुरा, गली नंबर-4, लुधियाना (पंजाब) के हवाले कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई एसडीपीओ जीआरपी कटड़ा के मार्गदर्शन तथा एसएसपी जीआरपी कटड़ा की समग्र निगरानी में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed