{"_id":"bf992655e493f27cd3519616431af855","slug":"the-temples-will-protect-kushinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के मंदिरों की सुरक्षा बढे़गी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुशीनगर के मंदिरों की सुरक्षा बढे़गी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर सहित माथा कुंवर मंदिर और
विज्ञापन
रामाभार स्तूप का रविवार को आईजी हरिराम शर्मा ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से
भ्रमण कर जायजा लिया।
उन्होंने मौजूद पुलिस और पुरातत्व से जुडे़ अधिकारियों को सतर्कता के साथ सुरक्षा के कडे़ इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन भी किए।
उसके बाद मंदिर के चारों ओर भ्रमण कर सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा करते रहे।रविवार को आईजी गोरखपुर जोन हरी राम शर्मा ने कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध से जुडे़ मुख्य मंदिर,माथा कुंवर मंदिर,रामाभार स्तूप का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ मौजूद एसपी अतुल शर्मा से इन तीनों प्रमुख स्थलों की दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात करने के निर्देश भी दिए।वहीं पुरातत्व संरक्षण अधिकारी इंजीनियर पंकज तिवारी को गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर की समुचित व्यवस्था के साथ ही और सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही।
इसके बाद पुरातत्व विभाग की ओर से निर्मित व्याख्या केंद्र गए।वहां पर उन्होंने भगवान बुद्ध पर बनी डाक्यूमेंट्री देखने के साथ एक घंटे तक अधिकारियों से सुरक्षा चुस्त करने के लिए बातचीत की।इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध में कोई कोताही न बरतने की हिदायत दी।
पुरातत्व अधिकारी से उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर में मोबाइल और चश्मा के अलावा कुछ नहीं लाया जाना चाहिए। इस बात का निर्णय शीघ्र हो जाना चाहिए।
इस मौके पर एएसपी लाल साहब यादव, सीओ विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार चौबे, आहुत यादव, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।