{"_id":"572a34ca4f1c1bd6795cd6c0","slug":"the-soldier-mayhem-15-people-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से हाथापाई, 15 लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही से हाथापाई, 15 लोगों पर केस
कुशीनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। मंगलवार की शाम तरयासुजान थानाक्षेत्र के टड़वा गांव निवासी और केन यूनियन सेवरही के पूर्व चेयरमैन के घर जाकर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां तैनात एक सिपाही के साथ हाथापाई की। सिपाही की सूचना देन पर टोल प्लाजा पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
इस मामले में तरयासुजान थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। मंगलवार की शाम टोल टैक्स बैरियर सलेमगढ़ पर टोल कर्मियों की ओर से पूर्व विधायक सेवरही नंदकिशोर मिश्र से दुर्व्यवहार के मामले में चले धरना प्रदर्शन के समाप्त हो जाने के बाद तरयासुजान पुलिस पर पूर्व चेयरमैन केन यूनियन सेवरही रामचंदर ठकुराई के घर जाकर अभद्रता करने का आरोप लगाया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के इस बर्ताव के विरोध में बुधवार की सुबह टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के कुछ लोग वहां धरना देने की रणनीति बना रहे थे। इसी बीच कुछ लोग टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचकर वहां तैनात सिपाही अरविंद राय से हाथापाई की और भाग गए। सिपाही ने घटना की सूचना एसओ तरयासुजान को देकर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
उसके बाद पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अवध ठकुराई, कुंवर शाही, जितेंद्र ठकुराई, उमेश शाही और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ तरयासुजान संजय राय का कहना है कि कुछ लोग टोल प्लाजा से बिना रसीद कटाए ट्रकों को निकलवा रहे थे। सिपाही के इस बारे में पूछने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धड़पकड़ की जा रही हैै।