{"_id":"5706a0704f1c1b8024c81386","slug":"the-orgy-went-on-fire-killing-two-including-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाया तांडव, मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग ने मचाया तांडव, मासूम सहित दो की मौत
कुशीनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल हनुमानगंज सेमरिया के सबुनहा टोले में लगी आग में आठ लोगों के रिहायशी घर जलकर राख हो गए ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। आग ने बुधवार की देर रात से ही कहर बरपाया। आग में घिरकर जलने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 33 घर भी जल गए। अग्निपीड़ित अपने घरों से सामान नहीं निकाल पाए।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल हनुमानगंज सेमरिया के सबुनहा टोला निवासी पूरन की झोपड़ी में बुधवार की देर रात आग लग गई। जब तक लोग जान बचाकर बाहर निकलें, घर धूधू करके जल उठा।
पूरन की मां पाना अपने तीन वर्षीय नाती नीरज को गोद में लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी कि अचानक उनका पैर फि सल गया और बच्चा गोद से छिटककर जलती झोपड़ी में गिर गया। वहां मौजूद लोगों की नजरों के सामने ही बच्चा जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही लल्लन, पनवा, अच्छेलाल, रामदुलारे, तुलसी, रामकिशुन और शंकर सहित आठ लोगों के घर व गृहस्थी के सभी सामान पूरी तरह जल गए। नीरज की मौत के बाद उसकी मां संगीता और अन्य परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। अगिभनशमन दस्ता आग बुझने के बाद पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह तहसीलदार पडरौना नरेशचंद्र और लेखपाल विशाल चतुर्वेदी अग्निपीड़ितों के घर पहुंचे।
क्षति का आंकलन करने के बाद प्रत्येक अग्निपीड़ित को राहत चेक शाम तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नीरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसके परिवारीजनों को चार लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन मिला। उधर कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के भगड़ा पिपरासी गांव में बुधवार की देर रात ही सोते समय रामचंद्र के घर में आग लग गई।
रामचंद्र की 30 वर्षीय पत्नी निर्मला के ऊपर जलती झोपड़ी गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। रामचंद्र और उनके पड़ोसी राकेश गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रामचंद्र के बड़े भाई फेंकू ने कुछ लोगों के विरुद्ध आगजनी की नामजद तहरीर देते हुए जान लेने का आरोप लगाया है। निर्मला की मौत से उनके चारो बच्चे छह वर्ष की प्रतिमा, चार वर्ष की अर्चना, दो वर्ष की गुड़िया और नौ माह के विकास के आंसू नहीं थम रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी एसओ सुग्रीव पाठक का कहना था कि रामचंद्र के बड़े भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सिधावें गांव के बरवा टोला में ढिबरी से लगी आग में रामसुभग का घर जल गया। घर में केरोसिन रहने की वजह से आग जल्दी फैल गई, जिससे घर में सोए रामसुभग, जयप्रकाश की पत्नी अंगीरा देवी और उनका पांच वर्ष का बेटा अनूप भी झुलस गया।
हवा तेज होने के कारण सुनील, जयप्रकाश, गोपीचंद, मनोज, काशी, रामनाथ, जगदीश, नरीजन, शंभू, बेलिस, रक्षा, लल्लन, महेंद्र का घर भी जल गया। रामसुभ की भैंस भी झुलस गई। आग से झुलसे लोगों का रामकोला सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। भाजपा नेता जेपी यादव अगिभनपीड़िताें की मदद की। छेदी प्रसाद, डेबा यादव, पवन यादव, राजेश, जनार्दन यादव, रामआद्या सहित कई लोगाें के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
कोटवा प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में बुधवार की रात आग लगने से रामबहाल, मोतीलाल और हीरालाल के घर जल गए। कसया प्रतिनिधि के अनुसार बहोरापुर गांव में चूल्हे से छिटकीं चिंगारी से बृहस्पतिवार को दोपहर में केथा के घर में आग लग गई। सूचना देने पर भी अगिभनशमन दल मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित केथा ने बताया कि पांच हजार रुपये नकद और गृहस्थी के सामान जल गए हैं। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि हलका लेखपाल को भेजकर क्षति का जायजा ले लिया गया है।
पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तरयासुजान थानाक्षेत्र के बनवरिया गांव में आग लगने से बृहस्पतिवार को दोपहर में जयप्रकाश शर्मा, नंदू शर्मा, रामानंद शर्मा, रामकिशुन, रामचंद्र शर्मा एवं हरेंद्र शर्मा के घर जल गए। रामकिशुुन शर्मा के घर में रखे 40 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये के जेवर जल गए। नंदू शर्मा की मवेशी भी झुलस गए। आग बुझाते समय फि सलकर गिर जाने से विश्वकर्मा शर्मा नाम के युवक का हाथ टूट गया। वहीं पप्पू शर्मा का पैर जल गया। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को अनाज व कपडे़ दिए। विधायक अजय लल्लू भी पहुंचे।