फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The hut on fire, gas leak

गैस लीक होने से झोपड़ी में आग लगी

Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The hut on fire, gas leak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कसया। थानाक्षेत्र के बेलवा दुर्गाराय गांव में सोेमवार को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस लीक होने से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसी बीच आग से खुद को बचाने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला छत से कूद गई।
विज्ञापन


जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिवारवालों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, उधर आग की लपटें देख ग्रामीण सहम गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रविवार से मदन दुबे के घर रामचरितमानस का पाठ चल रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को उनके घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुंडन संस्कार में रिश्तेदार एकत्र हुए थे। मेहमानों सहित गांव के लोगों के खाने के लिए घर के बगल में फूस की झोपड़ी में भोजन बनाया जा रहा था कि अचानक गैस लीक होने से झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। मुंडन संस्कार में शामिल होने आई प्रतिभा तिवारी आग से बचने के लिए छत से कूद गईं। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आयीं। इधर आग को बुझाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed