{"_id":"575c51a64f1c1b8d239c5738","slug":"the-death-of-the-young-man-from-being-hit-by-truck-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनकर रोते परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। ब्लॉक कार्यालय के पास हाइवे पर बने क्रासिंग को पारकर रहे बाइक में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
हाटा कोतवाली के थरूआडीह गांव के रहने वाले 24 वर्षीय नरसिंह गौंड़ किसी काम से हाटा आए हुए थे। शनिवार को दोपहर बाद वह आठ वर्षीय भतीजी निशा, पांच वर्षीय भतीजा आयुष और 20 वर्षीय साले सोनू को बाइक पर बैठा कर हाटा से थरूआडीह जा रहे थे।
ब्लॉक गेट से कुछ दूरी पर पश्चिम हाइवे पर बने क्रासिंग से हाइवे पार कर ही रहे थे कि गोरखपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया और चालक बाइक चला रहे नरसिंह को राैंदते हुए भाग गया। जिससे नरसिंह की मौके पर ही मौत हो हो गई। जबकि बाइक पर बैठे तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लोगों की मदद से तीनों घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।