{"_id":"5a5a553b4f1c1bf1408b4b54","slug":"the-death-of-the-injured-person-falling-from-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
train shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। शनिवार को पनियहवा स्टेशन के निकट एक यात्री गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां लेकर जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
शनिवार की अपराह्न पनियहवा रेलवे स्टेशन के होम व आउटर सिग्नल के बीच एक यात्री किसी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। उसने सफेद कुर्ता, धोती, शाल और काले रंग का जूता पहना था। उसकी जेब में बीस रुपये का नोट, कुछ दवा आदि मिला। वहां पहुंचे हनुमानगंज थाने के एसआई अजय यादव ने घायल को एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।