{"_id":"a9e24c57ac57a92b7769c61e1f0b4018","slug":"teenager-drowned-in-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की नहर में डूबने से मौत
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही (ब्यूरो)। बुधवार को सुबह छह बजे के करीब नित्य क्रिया के लिए निकले एक 12 वर्षीय किशोर की बड़ी गंडक नहर में पडहरा पुल के समीप डूबने से मौत हो गई।
मछुआरों की मदद से किशोर के शव को निकलवाया जा सका। बिहार के डिही पकडी निवासी ऐनुल हक का 12 वर्षीय बेटा आरिफ बचपन से ही विशुनपुरा थाने के बडहरा गांव निवासी अपने मामा हसमत अंसारी के यहां रहता था। बुधवार को हसमत की बहन की शादी थी।
इसमें शामिल होने के लिए सगे संबंधी आये हुए थे। बुधवार को आरिफ अपने रिश्तेदारी के दो लड़कों के साथ पडहरा बड़ी गंडक नहर के पास शौच के लिए गया। नहर से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि आरिफ को डूबते देखकर उसके साथ आए बच्चे भाग गए।
विज्ञापन
वहां उधर से गुजर रहे हाफिज मौलाना ने बच्चे को नहर में डूबते देख छलांग लगा दिया और वह बच्चे का जैकेट पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन जैकेट शरीर से निकल गया और आरिफ पानी में बह गया। कुछ देर बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों को बुलवाकर शव खोजने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद मछुआरों की मदद से आरिफ का शव निकाला गया।