फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers of the wine party, suspended

शिक्षकों ने की शराब पार्टी, निलंबित

Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers of the wine party, suspended
आपसी मारपीट में स्कूल की कुर्सियां भी तोड़ डाली - फोटो : अमर उजाला
दुदही। दोघरा में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही विद्यालय परिसर में बैठकर मांस-मदिरा का सेवन किया।
विज्ञापन


विद्यालय के बच्चे तमाशबीन बने रहे। बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों का कृत्य देखकर लोग भी हैरान थे। शनिवार को विद्यालय परिसर में एकत्र अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीआई ने दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



दुदही क्षेत्र के दोघरा में संचालित प्राथमिक में शुक्रवार को सुबह नौ बजे पठन-पाठन के समय में ही दो शिक्षक विद्यालय परिसर में मांस-मदिरा का सेवन करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामसनेही गिरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सतीश राय आरोपी बनाए गए हैं। उन पर आरोप है कि विद्यालय परिसर में कुर्सी-मेज लगाकर बच्चों के सामने ही मांस-मदिरा का सेवन किया। नशा चढ़ने पर दोनों झगड़ने लगे और जमकर हंगामा किए। उसके बाद विद्यालय की कुर्सियां तोड़ दीं और बच्चों के सामने ही अमर्यादित कृत्य किया।



बच्चे और गांव के लोग तीन घंटे तक इनका कारनामा देखते रहे। शनिवार को विद्यालय परिसर में एकत्र अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीआई धर्मेंद्र कुमार ने विद्यालय की टूटी कुर्सियां, हड्डियां और शराब की शीशियां देखीं। एसडीआई ने बताया कि दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed