{"_id":"b7bfab6b1a868d982ff231069abf9173","slug":"suspected-person-s-father-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध शख्स के पिता ड्यूटी से हो गए गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध शख्स के पिता ड्यूटी से हो गए गायब
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ संबंधों के आरोप में पकड़े गए कसया निवासी संदिग्ध शख्स के पिता करीब दस दिन से बिना जानकारी के लापता हैं।
खड्डा तहसील के इस राजस्व लेखपाल के ड्यूटी पर न आने के कारण तहसील प्रशासन में खलबली मची हुई है। नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगने के लिए कर्मचारी को लगाया गया है।
भुजौली कानूनगो क्षेत्र लेखपाल पद पर तैनात संदिग्ध के पिता दस दिनों से तहसील में नहीं आए हैं। यहां तक कि तहसील दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी वह नहीं दिखे। कुछ दिनों पहले उनके बेटे को संदिग्ध गतिविधियों के चलते एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी के बाद लेखपाल चर्चा में आ गए थे।
विभागीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से वह अपनी ड्यूटी पर नहीं आए और न ही हल्का में देखे गए।खड्डा तहसील प्रशासन ने विभिन्न तरीकों से उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद कानूनगो ने इसकी लिखित जानकारी अधिकारियों को देते हुए उनके वेतन को बाधित करने सहित आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की है। इस पत्र का हवाला देते हुए संदिग्ध शख्स के पिता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के लिए तहसील का एक कर्मचारी लगाया गया है।
कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह उनके घर सहित अन्य जगहों पर ढूंढकर सूचित करेंगे। उसके बाद भी वह अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं और स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनको निलंबित किया जा सकता है।
कानूनगो प्रहलाद यादव का कहना है कि लगातार गैरहाजिर रहने के कारण संदिग्ध शख्स के पिता के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
वहीं नायब तहसीलदार खड्डा रामनाथ का कहना है कि नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसडीएम खड्डा अरुण कुमार राय का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है।