{"_id":"576835794f1c1b9960b48458","slug":"six-year-old-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Kushinagar
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बच्ची की मां ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी भी बच्ची के गांव का ही है।
महिला के मुताबिक उनकी बच्ची सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे खाना लेकर नजदीक के पौधशाला में अपने नाना को देने गई थी। खाना देकर वहीं खेलने लगी। तभी गांव का एक व्यक्ति पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर मक्के के खेत में लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके नाना और अन्य लोग पहुंचे।
घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग बच्ची को लेकर पडरौना कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। उसके बाद मेडिकल परीक्षण कराने के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में बच्ची को उसकी मां के साथ भेजा गया। इस संबंध में महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।