{"_id":"573768ae4f1c1b7b7a919876","slug":"shops-fire-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में लगी आग, सामान जला
कुशीनगर
Updated Sat, 14 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली के कविलेसहा गांव वाले मोड़ पर शुक्रवार को आधी रात के बाद लगी आग में छप्पर और टीनशेड में रखी दो गुमटियां जल गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। हाटा कोतवाली के कविलेसहा गांव वाले मोड़ पर शुक्रवार को आधी रात के बाद लगी आग में छप्पर और टीनशेड में रखी दो गुमटियां जल गईं। इस घटना में गुमटी में रखा गया दुकान का पूरा सामान और नकदी जल गई।
हाटा गौरीबाजार मार्ग के मोतीपाकड़ कविलसहा गांव में जाने वाले मोड़ के पास कविलेसहा निवासी रवींद्र यादव और उपेन्द्र यादव की गुमटियों में दुकान थी। गुमटी के ऊपर इन लोगों ने छप्पर और टीनशेड भी डाल रखे थे।
प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात में ये लोग दुकान बंद कर अपने-अपने घर सोने चले गए। रात करीब एक बजे दुकान के सामने रामप्यारे सिंह की मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने रवींद्र को फोन करके बताया कि उनकी दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन
सूचना पाकर दुकानदार गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ आग बुझाने दौड़ पड़े। सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी देर में गश्त पर निकली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तब तक दोनों दुकानें जलकर नष्ट हो चुकी थी। दुकानदार रवीन्द्र ने बताया कि सामान के साथ-साथ दो हजार रुपये भी जल गए। वहीं उपेन्द्र ने भी अपनी दुकन में दस हजार की नकदी सहित सामान जलने की बात बताई है।