{"_id":"5ce33e670f4cf0db2eba171fb93c4dd6","slug":"seven-nominated-in-sugar-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल विवाद में सात नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल विवाद में सात नामजद
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। क्षेत्र में स्थित चीनी मिल के कर्मचारियों से ढाढा खुर्द गांव के लोगों से विवाद के बाद सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को मिल के सिक्योरिटी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र में स्थित चीनी मिल के कर्मचारियों और ढाढा खुर्द गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर सोमवार की शाम विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों में मारपीट होने के दौरान फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में चीनी मिल के सिक्योरिटी इंचार्ज अरविंद सिंह की तहरीर पर मंगलवार को हाटा कोतवाली की पुलिस ने ढाढा गांव के बबलू शाही, धर्मराज गुप्ता, सत्यप्रकाश शाही, टिंकू शाही, अजय द्विवेदी, पुरुषोत्तम द्विवेदी, गंगादीन शाही और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में कोतवाल अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।