फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   robbery by Dicky, two million rupees.

स्कूटी की डिकी से ढाई लाख रुपये चोरी 

Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
 robbery by Dicky, two million rupees.
crime scene - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सोमवार की दोपहर में शहर के ओंकार वाटिका कालोनी स्थित एक मकान के सामने खड़ी स्कूटी की डिकी से ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। ये रुपये बिहार के स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी का था, जो उसने बैंक से कुछ देर पहले ही निकाला था।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पडरौना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।ओंकार वाटिका कालोनी निवासी मनोज कुमार सिंह बिहार प्रांत में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। सोमवार की दोपहर में उन्होंने पीएनबी के अपने खाते से किसी जरूरत के लिए ढाई लाख रुपये निकाले थे। रुपये स्कूटी की डिकी में रखकर अपने घर पहुंचे और दरवाजे पर स्कूटी खड़ी करके किसी जरूरी काम से अंदर गए। कुछ मिनट बाद ही बाहर निकले तो डिकी खुला देखकर चौंक पड़े। रुपयों वाला झोला भी डिकी से गायब था। मनोज ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और घटना सुनकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
इस संबंध में पडरौना कोतवाली के एसएसआई चौथीराम यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed