फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raw alcohol, killing one person

कच्ची शराब पीने से एक शख्स की मौत 

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Raw alcohol, killing one person
धर्मेंद्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कच्ची शराब पीने से बुधवार सुबह एक शख्स की मौत से नाराज बसहिया बनवीरपुर गांव के लोगों ने पडरौना-तमकुही मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इससे करीब 40 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन


बसहिया बनवीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। घर के लोग आनन-फानन इलाज के लिए उन्हें पडरौना के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र कच्ची शराब पीने के आदी थे। बुधवार सुबह भी उन्होंने शराब पी थी। इससे नाराज गांव के लोगों ने गांव के सामने ही पडरौना-तमकुही मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि प्रशासन कच्ची शराब को पूरी तरह से बंद कराए और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं जाम की सूचना पर कोतवाल श्रीकांत राय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान कोतवाल ने कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। तक जाकर गुस्साए लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने लोगों की सहमति से शव लोगों को सौंप दिया। वहीं धर्मेंद्र की मौत से उनकी पत्नी अनीता (35), पुत्र अंकित (10), पंकज (08), सोनू (06) और पुत्री निधि (04) बेसहारा हो गई हैं। इनके घर में कमाने वाला अब कोई नहीं बचा है। कोतवाल ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ  विशेष अभियान चल रहा है। कई धंधेबाजों और भट्ठा मालिकों के खिलाफ  मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed