फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rashid murdered due to dispute in Leiden

लेनदेन में विवाद की वजह से हुई रशीद की हत्या

Wed, 07 Mar 2018 12:27 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 07 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rashid murdered due to dispute in Leiden
लेनदेन में विवाद की वजह से हुई रशीद की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शहर के लाजपतनगर मुहल्ला के रहने वाले रशीद नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया। रशीद नाम के इस युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। होली के दिन से लापता रशीद का शव सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय के समीप स्थित कसया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर खुर्द में मिली थी।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के लाजपतनगर मुहल्ला निकट जामा मस्जिद के निवासी मोहम्मद अहमद ने कसया थाने में अपने भाई रशीद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन के दौरान कसया थाना क्षेत्र के धर्मपुर खुर्द निवासी सुरजीत पांडेय और कुबेरस्थान थाने के घोरघटिया गांव के रहने वाले आलोक तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रशीद का शव, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का खूंटा, रशीद के कपड़े, फावड़ा और चप्पल बरामद किया। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। हत्यारोपियों ने कुबूल किया है कि आलोक तिवारी व सुरजीत पांडेय साथ-साथ डेयरी व आरओ प्लांट संचालित करते थे। वहां रशीद का आना जाना था। पिछले 3-4 वर्षो से उनके डेयरी प्लांट पर आने जाने की वजह से उसे खाने पीने के लिए कुछ रुपये दे दिए जाते थे। इसी बीच रशीद की नजदीकी आरोपी सुरजीत के परिवार से होने लगी। इस पर सुरजीत आपत्ति करता था। रशीद अपने किसी दोस्त को विदेश भेजना चाहता था। दिल्ली में मेडिकल कराने के लिए रशीद को सात हजार रुपये की जरूरत थी। होली के दिन रुपये देने के बहाने दोनों ने रशीद को डेयरी पर बुलाया। वहां रुपये के लेनदेन में विवाद होने पर खूंटे से प्रहार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed