फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raiding the hotel, 10 cases including the manager.

होटल में छापेमारी, प्रबंधक समेत 10 पर केस

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raiding the hotel, 10 cases including the manager.
अपराध्‍ा। - फोटो : amar ujala
कसया। सीओ की अगुवाई में कसया पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में एनएच के निकट स्थित एक चर्चित होटल में छापा मारा। दोपहर करीब दो बजे हुई इस छापेमारी में होटल से पांच युवतियों व महिलाओं के साथ चार युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने इन नौ लोगों के अलावा होटल प्रबंधक को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ देह व्यापार (निषेध) अधिनियम के तहत केस दर्ज हो गया है। छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन


कसया कस्बे में स्थित इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। दोपहर करीब दो बजे सीओ कसया ओमपाल सिंह की अगुवाई में एसओ गजेंद्र राय पुलिस फोर्स के साथ होटल पर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही होटल में खलबली मच गई। पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और विभिन्न कमरों में अश्लील हरकत करते नौ लोग पकड़े गए। इसमें पांच महिलाएं व चार पुरुष थे।
विज्ञापन


अश्लील गतिविधियों के संचालन के आरोप में पुलिस ने होटल के प्रबंधक को भी हिरासत मे ले लिया। कस्बे के एक होटल में छापेमारी की सूचना पर कस्बे के अन्य होटलों में भी सनसनी फैल गई। कसया पुलिस पकड़े गए लोगों को होटल मैनेजर को लेकर थाने लौट गई। चर्चा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ आपत्ति जनक सामान भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना था कि गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed