फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Racial comments' left over stones

‘जातिगत टिप्पणी’ को लेकर चले ईंट-पत्थर

Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Racial comments' left over stones
घायल - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक ही मेज पर भोजन करने बैठे युवकों में छुआछूत और जातिगत टिप्पणी को लेकर जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


मामला तब और बढ़ गया, जब दो जाति वर्ग के लोग ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। दीघवापट्टी गांव में एक परिवार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। खाना खाने के दौरान मेज पर दो जाति वर्ग के युवक बैठे थे। दोनों युवकों में छुआछूत और जातिगत मसले को लेकर कहासुनी होने लगी। फिर दोनों ओर से लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष से राजकपूर, दिलीप, रविंद्र, हरिकांत, अशोक और अनिल घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सत्येंद्र पांडेय, सोनू, अनिल को चोटें आईं। मामले की सूचना पाकर मौके पर तुर्कपट्टी पुलिस पहुंच गई और गांव के संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही सभी घायलों को पीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां राजकपूर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। गांव के लोगों का कहना था कि दो मनबढ़ युवकों के कारण माहौल खराब हुआ। छुआछूत या जातिगत भावना जैसी बात नहीं थी। इस संबंध में एसओ अनिल दुबे का कहना था कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। वैसे दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed