फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ptherwa Khurd village in Bihar thief

पटहेरवा के बिहार खुर्द गांव में चोरी

Thu, 07 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिपराकनक/समउर बाजार। पटहेरवा थाने के बिहार खुर्द गांव में बुधवार की रात एक घर से नकदी सहित गहने और कई सामान चोर उठा ले गए। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इस गांव की शांति देवी के घर फरवरी में लड़की की शादी तय है। इसकी तैयारी के साथ ही कई सामान खरीदकर रखे गए थे। सुबह घर के लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
चोर करीब चार लाख के गहने उठा ले गए थे। घर के पिछले हिस्से का दरवाजा टूटा था। घर कई अटैचियां और बाक्स गायब थे। आलमारी का लॉक टूटा था।
सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गए लोगों ने टूटी अटैचियां और बाक्स देखे। उनमें से सामान गायब थे। शांति देवी ने पुलिस चौकी पर इस घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed