{"_id":"572a367e4f1c1bdf795cd516","slug":"police-will-check-on-alcohol-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी पर पुलिस लगाएगी लगाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी पर पुलिस लगाएगी लगाम
कुशीनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर स्थित एक होटल में बिहार और उप्र के प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने की ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बिहार में एक अप्रैल से शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बिहार में प्रतिबंध के बाद से वहां से शराब सीमावर्ती जिलों के जरिए यूपी आने और यहां से बिहार जाने पर रोक लगाने के लिए बुधवार को दोनों राज्यों के प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने शराब की तस्करी रोकने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति भी बनाई। कई घंटे तक चली बैठक में दोनों प्रदेशों के आयुक्त स्तर के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि बिहार से सटे कुशीनगर और देवरिया के बॉर्डर पर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाकर शराब को बिहार ले जाने और वहां से शराब यहां आने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
इसमें दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की तरफ से एक दूसरे के प्रति सहयोग करने पर जोर दिया गया। आयुक्त पी गुरु प्रसाद, डीआईजी शिवसागर सिंह, प्रभारी डीएम सीडीओ केएन सिंह, एसपी दीपक भट्ट, एडीएम रामकेवल तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पडरौना संजीव रंजन, एसपी देवरिया प्रभाकर चौधरी के अलावा बिहार के गोपालगंज एसपी रवि रंजन, एसपी सीवान सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।