फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police seized tanker

पुलिस ने टैंकर कब्जे में लिया

Sat, 23 Apr 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाटा। बाघनाथ तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को संदेह है कि टैंकर में अपमिश्रित रसायन या अवैध पेट्रोलियम पदार्थ लोड है। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति अधिकारी की अगुवाई में इंडियन ऑयल के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को हाटा में बाघनाथ तिराहे पर एक टैंकर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने टैंकर को रोककर चालक से टैंकर में लोड पदार्थ के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। टैंकर में अपमिश्रित रसायन होने के संदेह में पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर इसकी सूचना एसडीएम हाटा को दी।
विज्ञापन


एसडीएम जेपी गुप्ता ने पूर्ति निरीक्षक चंद्रप्रकाश राव को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। शनिवार की शाम को टैंकर में लदे पेट्रोलियम पदार्थ की विस्तृत रासायनिक जांच के लिए आईओसी के सेल्स आफिसर प्रशांत कुमार कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने टैंकर में लदे पदार्थ का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक की ओर से पुलिस को दिखाए गए कागजात पर टैंकर में इंडस्ट्रीयल थिनर लोड होना अंकित है, जो मलवान फतेहपुर से कोलकाता ले जाया जाना था। उसका रूट एनएच से होकर जाता है, जबकि टैंकर बाघनाथ तिराहे पर के पास पकड़ा गया।


इसके अलावा टैंकर देवरिया जिले का बताया जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक चंद्रप्रकाश राव ने बताया कि टैंकर पुलिस के कब्जे में थाने में खड़ा है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed