फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   paddy loded truck caught

धान लदा ट्रक पकड़ा, गड़बड़ी की आशंका

Wed, 08 Mar 2017 11:13 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 08 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
paddy loded truck caught
अपराध्‍ा - फोटो : santosh verma
खड्डा।
विज्ञापन

 बसडीला गांव के एक प्राइवेट गोदाम से रात के अंधेरे में निकालकर किसी दूसरी जगह भेजा जा रहा धान बुधवार की सुबह प्रशासन ने ट्रक सहित पकड़ लिया। गोदाम को भी प्रशासन ने निगरानी में ले लिया है। ट्रक पर लदे बोरे पर खाद्य विभाग की मुहर भी नहीं लगी है। किसानों ने बड़े घपले की आशंका जताई है। क्षेत्र के एक किसान सुप्रीयमय मालवीय ने प्रार्थना पत्र देकर मामले के जांच की मांग की है।
खड्डा कस्बे से सटे बसडीला गांव के एक घर में कई ट्रक धान रखा गया था। मंगलवार की रात में यहां से इस धान को ट्रकों पर लोडकर कहीं बाहर भेजा जा रहा था। बाकी ट्रक तो निकल गए, लेकिन एक ट्रक रास्ते में फंस गया। सुबह होने पर मामला उजागर हो गया। इसकी सूचना एसडीएम खड्डा को मिली तो उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार रामनाथ व राजस्व निरिक्षक शिवप्रकाश वहां पहुंचे। ट्रक के पास खड़े एक व्यक्ति ने खुद को एसएसआई का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि ट्रक पर सरकारी खरीद किया गया धान लोड है और इसे राइस मिल को भेजा जा रहा है। अफसरों ने सरकारी धान को गांव के प्राइवेट गोदाम में रखने संबंधी सवाल पूछा तो वह व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे पाया। कुछ देर बाद खड्डा एसओ भी मौके पर पहुंचे तथा धान लदे इस ट्रक को कब्जे में ले लिए। इस मामले के सामने आने के बाद गन्ना विकास परिषद खड्डा के अध्यक्ष सुप्रीयमय मालवीय ने धान खरीद में घपला की आशंका जताते हुए एसडीएम और एसओ को शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार रामनाथ ने बताया कि ट्रक और धान को पुलिस की सुपुर्दगी में देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एसओ खड्डा गोपाल पांडेय का कहना है कि ट्रक और धान पुलिस के कब्जे में है।  एसएमआई खड्डा शरद चौधरी का कहना है कि धान रखने के लिए प्राइवेट गोदाम किराए पर लिया गया है। उसी धान को राइस मिल पर भेजा जा रहा था, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच हुई तो कई अफसरों पर गिरेगी गाज
खड्डा। धान लदा ट्रक पकड़े जाने के मामले में शिकायतकर्ता सुप्रीयमय मालवीय के अनुसार क्रय केंद्र पर जिस बोरे में किसानों से खरीदा गया धान रखा जाता है, उस पर विभाग की मुहर लगी होती है तथा उन पर लाट नंबर भी लिखा होता है। विपणन विभाग के पास अपना गोदाम मौजूद है। धान भेजने के लिए रूट चार्ट तय होता है, लेकिन इन नियमों की अवहेलना की गई है। जांच हो जाए तो कई वरिष्ठ अफसर भी इस मामले में घेरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed