फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one killed in brother

सगे भ्ााइयाों में मारपीट एक की माौत

Wed, 04 Apr 2018 11:56 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
one killed in brother
crime shimla - फोटो : amar ujala
फाजिलनगर ।      पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों के बीच हुए जमीन के विवाद में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन

काजीपुर गांव के निवासी दो सगे भाई रामसकल यादव व महेंद्र यादव के बीच आबादी की जमीन को लेकर वर्षों से ही विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल गए और मारपीट शुरू हो गई।  
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तब तक दोनों तरफ से रामसकल यादव, महेंद्र यादव, अनुज यादव, रमावती देवी, राहुल यादव व पीयूष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें गंभीर रूप से घायल महेंद्र यादव को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 घटना की जानकारी होने पर मुकामी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामसकल व उनके पुत्र राहुल का इलाज पुलिस अपनी कस्टडी में करा रही है।       

इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ बब्बन सिंह ने बताया कि मृतक महेंद्र की पत्नी की तहरीर पर छह व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दो व्यक्तियों को अपनी कस्टडी में रखकर इलाज कराया जा रहाहै। मुकदमे में वांछित व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed