{"_id":"e9a7b29258ae00a6911ce124a8f501dd","slug":"one-killed-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। एनएच-28 पर पकवाइनार के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को सुनील पुत्र रामकिशुन गुप्ता 25 वर्ष, सुनीता पुत्री रामकिशुन 15 वर्ष निवासी भगता रानीडीहा थाना खोराबार, गोरखपुर से मंसाछापर अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में गए हुए थे।
जहां सुनील के नाना रामनरेश गुप्ता 60 वर्ष निवासी देवतहां भी मौजूद थे। जैसे ही सुनील अपने बहन सुनीता के साथ घर जाने के लिए तैयार हुए, उनके नाना यह कहते हुए बाइक पर सवार हो गए कि उन्हें भी सुकरौली छोड़ दें।
विज्ञापन
सुनील अपने नाना और बहन सुनीता के साथ बाइक से कसया थानाक्षेत्र के एनएच-28 पकवाइनार चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे स्कूल बस की चपेट में आ गए। बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सुनील के नाना रामनरेश गुप्ता की मौत हो गई जबकि सुनील और सुनीता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।